Geometry Dash Lite एक 2D प्लैट्फॉर्मेर है, जिसमें आपको एक चौक का नियंत्रण करना है, जिसे राह पर मिलनेवाले विभिन्न बाधाओं से बचकर भिन्न स्तर के अंत तक पहुँचना है।
आपका चौक हमेशा चलता रहता है, इसलिए आपको उसे सही समय पर छलांग लगवाना है। ताकि वह विभिन्न बाधाओं से बच सके। बेशक आपको उन छलांगों का आखरी मिलीमीटर तक नियंत्रण करना है, नहीं तो आप किसी चीज से टकराएंगे और आपको फिर से पहले स्तर से शुरू करना पड़ेगा।
Geometry Dash Lite का निःशुल्क संस्करण, भुगतान किये संस्करण की तुलना में, स्तरों का सिर्फ एक अंश पेश करता है। लेकिन यह आगे की चुनौतियों का अंदाजा लगाने के लिए काफी है: एक ऐसी चुनौती जिसमें जीतने के लिए आपके हुनर और सजगता मौलिक हैं।
Geometry Dash Lite एक प्लैट्फॉर्मेर है जिसकी यांत्रिकी सरल होते हुए भी अत्यंत मुश्किल चुनौती प्रस्तुत करता है और इसकी खासियत यह है कि, यह सब मजेदार तरीके से करता है, लगातार आपको दिखाते हुए कि यदि आप असफल हुए तो आप ही की गलती से।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Geometry Dash Lite निःशुल्क है?
जी हाँ, Geometry Dash Lite पूरी तरह से निःशुल्क है। वास्तव में, गेम के इस संस्करण में IAPs भी नहीं हैं। हालाँकि, इसमें गेम के पूर्ण संस्करण को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से खरीदने के लिए एक लिंक है।
Geometry Dash Lite में कितने स्तर होते हैं?
Geometry Dash Lite में 16 अलग-अलग खेल स्तर हैं, जिन्हें पूरा करने और मास्टर करने में घंटों लगेंगे। प्रत्येक नए अपडेट के साथ, गेम संग्रह में नए स्तर भी पेश करता है।
Geometry Dash Lite अनब्लॉक क्या है?
Geometry Dash Lite अनब्लॉक गेम का एक संशोधित संस्करण है, जो इसकी चुनौती को दूर करता है, क्योंकि यह स्वचालित रूप से सभी स्तरों को अनलॉक करता है। इसके अलावा, इस संस्करण की अनुशंसा नहीं की जाती है, क्योंकि यह एक अनौपचारिक संस्करण है।
Geometry Dash Lite APK कितनी जगह लेता है?
Geometry Dash Lite APK लगभग 65 MB जगह लेता है। कई अन्य Android वीडियो गेम के विपरीत, Geometry Dash Lite अतिरिक्त डेटा डाउनलोड नहीं करता है, इसलिए गेम कभी भी अधिक स्थान नहीं लेगा।
कॉमेंट्स
बहुत अच्छा
बढ़िया ऐप
अच्छा
मिलनसार
ज्योमेट्री डैश कहाँ है जीवन क्यों?
वास्तव में इतिहास में बने सर्वश्रेष्ठ खेलों में से एक, मैं कल्पना नहीं कर सकता कि पूर्ण संस्करण का 2.2 कितना अच्छा होगा!